प्रतापगढ , सितंबर 26 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को उदयपुर संभाग के सात जिलों में 924.22 करोड़ रुपये की लागत के 1452 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

श्री शर्मा ने प्रतापगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में यह शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस दौरान कॉनफेड और राजससंघ के बीच वन धन केंद्रों द्वारा तैयार उत्पादों के विपणन एवं बिक्री के लिए एमओयू भी किया गया। इसके साथ ही राजससंघ के ब्रांड 'वनगिरी' और इसके तहत तैयार पहले उत्पाद 'आदिपराग' शहद का लोकार्पण किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने दीपेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शंकर का पंचामृत से अभिषेक किया। प्रतापगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री का पारंपरिक गैर नृत्य के साथ स्वागत किया गया।

इस दौरान जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, सहकारिता राज्यमंत्री गौतम कुमार दक, विधायक श्रीचंद कृपलानी, अर्जुनलाल जीनगर तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित