जयपुर , अप्रैल 01 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को यहां आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय राजापार्क में बहुउद्देशीय सभागार का लोकार्पण किया।
श्री शर्मा ने पुनर्निर्मित सभागार का फीता खोलकर लोकार्पण किया तथा पट्टिका का अनावरण किया। इस दौरान श्री शर्मा ने विद्यालय के उत्कृष्ट विद्यार्थियों तथा भवन निर्माण में सहयोग देने वाले भामाशाहों का सम्मान भी किया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा, विधायक गोपाल शर्मा एवं बालमुकुंदाचार्य सहित संस्थान के पदाधिकारी, अध्यापक तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित