जयपुर , अप्रैल 26 -- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार रात राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए आईपीएल मैच देखा और दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
श्री शर्मा ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुए इस आईपीएल मुकाबले में खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को बधाई दी। मैच के बाद आयोजित समापन समारोह में मुख्यमंत्री ने क्रिकेट खिलाड़ी ईशान किशन को 'मैन ऑफ द मैच' तथा जोफ्रा आर्चर को 'ग्रीन डॉट बॉल' अवार्ड से सम्मानित किया।
इस दौरान उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के रवि बिश्नोई और युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की भी हौसला अफजाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित