जयपुर , अप्रैल 04 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को यहां अलवर शहर के विकास पर आधारित पुस्तक (दो साल-बढ़ता अलवर-बढ़ता राजस्थान) का विमोचन किया।
श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय में यह विमोचन किया। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा तथा अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि धरातल पर हो रहे विकास की अनवरत यात्रा से ही 'विकसित राजस्थान-2047' का संकल्प पूरा होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित