जयपुर , जनवरी 14 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार रात जयपुर में राजस्थान प्रदेश पंजाबी महासभा एवं राजापार्क व्यापार मंडल की ओर से आयोजित गोकाष्ठ लोहड़ी महोत्सव में शामिल हुए।

श्री शर्मा ने मंत्रोच्चार के बीच लोहड़ी को प्रज्वलित कर प्रदेश की समृद्धि एवं उन्नति की कामना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लोहड़ी की बधाई देते हुए कहा कि लोहड़ी जैसे लोकपर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, जो समाज में एकता और सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं। हर आयु वर्ग के लोग उत्साह और उमंग के साथ इस त्यौहार को मनाते हैं।

इसअवसर पर राजस्थान प्रदेश पंजाबी महासभा के अध्यक्ष रवि नय्यर, राजस्थान सिख समाज के अध्यक्ष अजयपाल सिंह सहित पंजाबी समाज के प्रबुद्धजन एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित