जयपुर , अक्टूबर 19 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विजयादशमी पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन मर्यादा, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और लोककल्याण के आदर्शों का अनुसरण करने का संदेश देता है। विजयदशमी के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने रावण का वध कर बुराई और अंहकार का नाश किया था। यह दिन अधर्म, अन्याय पर धर्म, न्याय की जीत का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने आमजन से आह्वान किया कि वे बुराइयों का त्याग कर समाज में सद्भाव और समरसता को सुदृढ़ करने का संकल्प लें। साथ ही, ऐसे विकसित और खुशहाल राजस्थान के निर्माण में सहभागी बनें, जहां प्रत्येक व्यक्ति को उन्नति के समान अवसर प्राप्त हों।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित