जयपुर , फरवरी 14 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाशिवरात्रि (रविवार) के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
श्री शर्मा ने कहा कि यह पर्व हमें आत्मशुद्धि, सद्भाव और आत्मसंयम की प्रेरणा देता है। भगवान शिव की आराधना से जीवन में धैर्य और कर्तव्यबोध का विकास होता है। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे सदैव सत्य के रास्ते पर चलते हुए लोककल्याण और प्राणीसेवा के प्रति समर्पित रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित