जयपुर , अप्रैल 10 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नेे महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती (11 अप्रैल) के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले समाज के वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्ग के उत्थान तथा सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए जीवनभर समर्पित रहे। उन्होंने नारी शिक्षा एवं सशक्तीकरण को बढ़ावा देने और जाति-प्रथा सहित अन्य कुरीतियों के विरूद्ध जनजागरण का कार्य किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे महात्मा ज्योतिबा फूले के जीवन-आदर्शों से प्रेरणा लेकर सामाजिक एकता व समानता को मजबूत करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित