जयपुर , अप्रैल 30 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल से मुलाकात की।

श्री शर्मा ने अहमदाबाद प्रवास के दौरान श्री पटेल से यह मुलाकात की जो उनकी शिष्टाचार भेंट थी।

श्री शर्मा जयपुर में होने वाले ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026 के तहत आयोजित इंवेस्टर मीट में भाग लेने के लिए अहमदाबाद गये थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित