जयपुर , अगस्त 20 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से गुरुवार को यहां विधानसभा में मुलाकात की।

श्री शर्मा की श्री देवनानी से यह शिष्टाचार भेंट थी। श्री शर्मा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर श्री देवनानी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान श्री शर्मा और श्री देवनानी ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। दोनों ने प्रदेश के विकास, लोकतांत्रिक परंपराओं को सुदृढ़ करने तथा राजस्थान के व्यापक हित से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित