जयपुर , मई 19 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं केंद्रीय खान एवं कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मंगलवार को यहां खान एवं कोयला विभाग की बैठक ली।
मुख्यमंत्री निवास पर हुई इस बैठक में राज्य में संचालित विभिन्न भूवैज्ञानिक एवं खनिज अन्वेषण गतिविधियों तथा केंद्र से संबंधित खनन मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित केंद्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
इससे पहले श्री रेड्डी ने श्री शर्मा से शिष्टाचार भेंट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित