जयपुर , अप्रैल 30 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि भगवान बुद्ध के पंचशील सिद्धांत आज भी प्रांसगिक है।
श्री देवनानी ने कहा कि वैशाख मास की पूर्णिमा के दिन ही गौतम को बुद्धत्व एवं आत्मिक जागृति की प्राप्ति हुई थी इसीलिए यह बुद्ध पूर्णिमा के नाम से विख्यात है।
उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध का जीवन अहिंसा. करुणा, प्रेम, स्नेह, सहानुभूति, सत्य और पवित्र आचरण का प्रतिबिम्ब था। आचरण की शुचिता को उन्होंने साधना का आधार स्तंभ माना है । उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने मध्यम मार्ग का उपदेश भी दिया, जिससे समस्याओं के हल का मार्ग निकल सकता है। दुःख के कारण और निवारण के लिए भी भगवान बुद्ध का अष्टार्गिक मार्ग मानव जीवन के लिए नया मार्ग प्रशस्त करता है। श्री देवनानी ने कहा कि भगवान बुद्ध ने चार सत्य भी सुझाये थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित