भरतपुर , मई 28 -- राजस्थान में सवाईमाधोपुर के कुशालीदर्रा शहीद स्थल पर भगवान देवनारायण राष्ट्रीय महोत्सव में गुर्जर समाज के लोगों हुजूम उमड़ पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रद्धांजलि सभा के तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन गुरुवार को विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में पैदल रैली और वाहन रैली के रूप में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान देवनारायण के जयकारों के साथ शहीद स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के पहले दिन कन्हैया दंगल और रसिया दंगल में तलवाड़ा, बराना और बयाना की प्रसिद्ध पार्टियों की प्रस्तुतियों से आयोजन स्थल भक्ति एवं सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हो गया। पारंपरिक रसिया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर समाजजन देर तक झूमते नजर आए। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। कुशालीदर्रा शहीद स्थल पर पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है, ताकि भीड़ प्रबंधन और कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित