पटना , सितंबर 28 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अमर शहीद सरदार भगत सिंह की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि उनका अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

श्री चौधरी ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी संदेश में कहा, "अद्भुत साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक अमर शहीद सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।"मुख्यमंत्री ने कहा कि मां भारती की स्वतंत्रता के लिए भगत सिंह का सर्वोच्च बलिदान और देश के प्रति उनका अटूट समर्पण सदैव राष्ट्र को प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि भगत सिंह जैसे महान क्रांतिकारियों के त्याग और संघर्ष को देश कभी भुला नहीं सकता।

उन्होंने भगत सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों और राष्ट्र के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित