जयपुर , अप्रैल 16 -- उत्तर पश्चित रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए 18 अप्रैल् को भगत की कोठी और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच एकतरफा विशेष ट्रेन चलायेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाडी संख्या 04811 भगत की कोठी-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एकतरफा स्पेशल ट्रेन 18 अप्रैल को भगत की कोठी से 05.40 बजे रवाना होकर रात 00.40 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी। इस ट्रेन का लूनी, समदडी, मोकलसर, जालोर, मारवाड भीनवाल, रानीवाडा, भीलडी, महेसाना, साबरमती, वडोदरा, भरूच, उधना, वसई रोड, ठाणे औरदादर स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित