देवरिया , मार्च 6 -- उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने लार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया है।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह ने सोशल मीडिया पर मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम पर आरोप लगाया है कि मंत्री प्रशासनिक कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप करती हैं और अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश करती हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मंत्री द्वारा उनका उत्पीड़न करने का प्रयास किया गया और वे पार्टी विरोधी गतिविधियों में भी शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित