हैदराबाद , अप्रैल 26 -- दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) के सिकंदराबाद मंडल के तहत आने वाले आलेर रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम को गाड़ी संख्या 12760 हैदराबाद-तांबरम चारमीनार एक्सप्रेस को उस समय कुछ देर के लिए रोका गया, जब इसके एस-5 कोच में 'ब्रेक बाइंडिंग' की समस्या का पता चला।

दक्षिण मध्य रेलवे ने रविवार को बयान जारी कर बताया कि शाम लगभग 07:47 बजे प्रभावित कोच के पहिये से धुआं और चिंगारियां देखी गयीं। ड्यूटी पर तैनात रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत स्थिति को संभाला और बिना देरी के समस्या को दूर कर दिया। आवश्यक जांच के बाद ट्रेन रात 8:10 बजे तांबरम की ओर अपनी यात्रा पर रवाना हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित