कोरबा , मई 02 -- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पंचवटी क्षेत्र के पास एक युवती पर चाकू से हमला करने के आरोपी व्यक्ति और उसके एक नाबालिग साथी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद करीब 100 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की गई, जिसके बाद आरोपियों तक पहुंच बनाई जा सकी। पूछताछ में मुख्य आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से हुए ब्रेकअप के कारण मानसिक तनाव में था।

आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पहले उसका ब्रेकअप हुआ था और वह खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा था। इसी तनाव की स्थिति में उसने रास्ते में मोबाइल पर बात कर रही एक युवती को देखा और अचानक उस पर चाकू से हमला कर दिया।

इस मामले में सीएसईबी चौकी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित