लंदन , नवंबर 02 -- ब्रिटेन की वर्कर्स पार्टी के नेता जॉर्ज गैलोवे ने रक्षा मंत्री वेस स्ट्रीटिंग का 1,000 दिनों में युद्ध की तैयारी करने के आह्वान को ब्रिटिश अभिजात वर्ग की रूस के खिलाफ पागलपन भरी बयानबाजी का हिस्सा बताया है।

श्री जॉर्ज गैलोवे ने स्पुतनिक को यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश मीडिया आज राजनीतिक अभिजात वर्ग द्वारा पेश किए जा रहे पागलपन को दोहराता है और कोई इस पर सवाल भी नहीं उठाता।

उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों की पृष्ठभूमि में देश गिरावट की ओर बढ़ रहा है। राजनेता ने जोर देकर कहा कि ब्रिटेन में आर्थिक संकट और बिगड़ रहा है।

श्री गैलोवे ने कहा कि ब्रिटेन ने रूस को एक स्थायी दुश्मन घोषित कर दिया है और हर समस्या के लिए उसे दोषी ठहराया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित