नयी दिल्ली , जुलाई 31 -- दुनिया के चौथे सबसे बड़े ज्वेलरी रिटेलर मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (सीईटीए) के तहत ब्रिटेन को आभूषण निर्यात करने वाले देश के शुरुआती ज्वेलर्स में अपनी जगह बनायी है।

भारत-ब्रिटेन सीईटीए के तहत आभूषण निर्यात का आधिकारिक शुभारंभ यहां वाणिज्य भवन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारत में ब्रिटेन की उच्चायुक्त लिंडी कैमरून, वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल, मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के क्षेत्रीय प्रमुख (उत्तर भारत) मोहम्मद जिशाद एन.के., जेम एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी) के प्रतिनिधि तथा वरिष्ठ सरकारी अधिकारी उपस्थित थे। समारोह के दौरान ब्रिटेन के लिए मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स की निर्यात खेप के लिए उद्गम का प्रमाणपत्र औपचारिक रूप से प्रदान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित