लंदन , अक्टूबर 28 -- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम और उनकी पत्नी मैरी-फ्रांस वैन हील ने बुधवार को लंदन स्थित प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट में दिवाली समारोह आयोजित किया। इसमें ब्रिटिश-भारतीय समुदाय और भारतीय मूल के अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर बर्नहम और उनकी पत्नी ने दीप जलाए और भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ रोशनी का त्योहार मनाया। प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास को दीयों, पारंपरिक रोशनी और फूलों से सजाया गया था।
समारोह में सामुदायिक नेताओं, कारोबारी जगत की हस्तियों और लोकसेवकों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य दिवाली मनाने के साथ-साथ ब्रिटेन में भारतीय प्रवासी समुदाय के योगदान को सम्मान देना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित