नयी दिल्ली , अक्टूबर 22 -- भारत के संसदीय राजनय के इतिहास में नया अध्याय जोड़ते हुए 26 अक्टूबर को संसद भवन परिसर में संविधान सदन के केन्द्रीय कक्ष में बारहवें ब्रिक्स संसदीय मंच का आयोजन किया जायेगा।
लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को यहां इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि पीठासीन अधिकारी, सांसद, ब्रिक्स और भागीदार देशों के गणमान्य व्यक्ति संसदों के लिए रणनीतिक प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श करेंगे। इस दौरान संस्थागत सहनशीलता, नैतिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल परिवर्तन, वैश्विक शासन सुधार और सतत विकास के संबंध में संसद की कार्यवाही पर सम्मेलन के दौरान विचार-विनिमय होगा। ब्रिक्स सदस्य और भागीदार देशों कीश्री बिरला ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मामलों की समितियां संसदीय राजनय, क्षमता निर्माण और सर्वोत्तम प्रथाओं पर चर्चा करेंगी।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस दौरान आने वाले शिष्टमंडलों से मुलाकात करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित