नयी दिल्ली , सितंबर 03 -- दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने 11 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में अवकाश घोषित किया है।
यह निर्णय राजधानी में आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और उससे जुड़े व्यापक प्रशासनिक एवं सुरक्षा इंतजामों को देखते हुए लिया गया है।
दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से तीन सितंबर को जारी अधिसूचना के अनुसार, 11 सितंबर को अवकाश रहेगा। अधिसूचना में कहा गया है कि यह निर्णय ब्रिक्स सम्मेलन के मद्देनजर किए जा रहे आवश्यक प्रबंधों और आम लोगों को होने वाली संभावित असुविधा को कम करने के उद्देश्य से लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 11 से 13 सितंबर तक यहाँ भारत मंडपम में आयोजित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित