मुंबई , सितंबर 05 -- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 'ग्लोबल इम्पैक्ट फोरम 2-2026 का उद्घाटन करते हुए कहा कि ब्रिक्स ऐसा संगठन नहीं है जो दूसरी वैश्विक ताकतों के खिलाफ काम करता हो।
श्री फडणवीस ने शनिवार को 'ग्लोबल इम्पैक्ट फोरम 2-2026' का उद्घाटन करने के बाद कहा, "ब्रिक्स का गठन विविधता को ध्यान में रखकर किया गया था। दुनिया में बढ़ती दूरियों और अलग-अलग संस्कृतियों व विचारों के बीच के अंतर को कम करने के लिए लोगों, देशों और साझा मूल्यों के बीच बातचीत और सहयोग की जरूरत है। सिर्फ आर्थिक बातचीत काफी नहीं है। संस्कृतियों, लोगों और देशों के बीच बातचीत ही व्यापक सहयोग का रास्ता बना सकती है।"गौरतलब है कि 'ग्लोबल इम्पैक्ट फोरम 2' का आयोजन 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले किया गया है, जो 12 सितंबर, 2026 को नयी दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाला है। इस कार्यक्रम का विषय 'सभ्यतागत विरासत' है और इसका फोकस साझा सांस्कृतिक संबंधों, पारंपरिक चिकित्सा, मार्शल आर्ट, कला और विरासत पर है। इस कार्यक्रम में ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका आदि) और विस्तारित समूहों के लगभग 500 प्रतिनिधि और 50 कंपनियों के भाग लेने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित