रियो डी जेनेरियो , मई 15 -- ब्राजील फुटबॉल कन्फेडरेशन (सीबीएफ) ने राष्ट्रीय टीम प्रबंधक कार्लो एंसेलोटी के कार्यकाल में चार साल का विस्तार, अगले विश्वकप 2030 तक कर दिया है।
66 साल के एंसेलोटी पिछले मई में इस साल के विश्व कप तक के लिए डील पर ब्राजील की टीम के साथ जुडे थे, जो अगले महीने अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा की मेजबानी में शुरू हो रहा है।
गुरुवार को सीबीएफ की वेबसाइट पर एक बयान में एंसेलोटी ने कहा, "पिछले एक साल से, हम ब्राजील की राष्ट्रीय टीम को विश्व फुटबॉल में फिर से शीर्ष पर लाने के लिए काम कर रहे हैं। लेकिन कन्फेडरेशन और मैं और चाहते हैं। इस पर और काम किया जाये। हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हम अगले चार साल तक साथ रहेंगे। हम विश्व कप 2030 तक साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे। मैं कन्फेडरेशन को उसके भरोसे के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। ब्राजील, इतने अच्छे स्वागत और इतने प्यार के लिए धन्यवाद।"एंसोलोटी ने अपनी नियुक्ति के बाद से पांच जीत, दो ड्रॉ और तीन हार देखी हैं।
सीबीएफ के अध्यक्ष समीर ज़ौद ने बताया कि रियल मैड्रिड के पूर्व मैनेजर के साथ लंबे समय के सौदे के लिए बातचीत चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित