भीलवाड़ा , अप्रैल 30 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के भीमगंज थाना क्षेत्र में सिरकी मोहल्ला स्थित जेपी ट्रेडिंग शॉप से पुलिस ने प्यूमा कंपनी के नाम पर बेचे जा रहे नकली जूते और चप्पलें बरामद करके एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी सुनील चौधरी ने गुरुवार को बताया कि प्यूमा कंपनी के प्रतिनिधि मोहम्मद अराफात ने पुलिस को शिकायत कि कि प्यूमा कंपनी के नाम से भीलवाड़ा में नकली जूते-चप्पल बेचे जा रहे हैं। इस शिकायत पर कंपनी प्रतिनिधि के साथ सिरकी मोहल्ला स्थित जेपी ट्रेडिंग पर छापेमारी करके तलाशी ली गई। दुकान में प्यूमा कंपनी के 315 जोड़ी नकली चप्पल और 28 जोड़ी जूते मिले, जिन्हें बरामद कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित