माॅस्को , अप्रैल 06 -- ब्रह्मोस मिसाइल परियोजना में सक्रिय भूमिका निभाने वाले रूस के जाने-माने मिसाइल डिजाइनर और रक्षा उद्योग की दिग्गज हस्ती अलेक्जेंडर लियोनोव का रविवार को 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

श्री लियोनोव रूस की प्रमुख रक्षा कंपनी 'एनपीओ मैशिनोस्त्रोयेनिया' के महानिदेशक और मुख्य डिजाइनर थे। श्री लियोनोव को आधुनिक मिसाइल तकनीक को अपने असाधारण योगदान और भारत-रूस रक्षा सहयोग को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रशंसा मिली।

श्री लियोनोव की सबसे बड़ी उपलब्धियों में भारत के साथ संयुक्त रूप से विकसित ब्रह्मोस मिसाइल के विकास का शामिल है। उन्होंने ब्रह्मोस एयरोस्पेस के साथ मिलकर इस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के विभिन्न संस्करणों को उन्नत बनाने में महत्वपूर्ण तकनीकी नेतृत्व प्रदान किया। विशेष रूप से ब्रह्मोस को सुखोई-30 जैसे लड़ाकू विमानों से दागने की क्षमता और इसके अगली पीढ़ी के विकास में उनका योगदान अतुलनीय रहा है। वे भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी के एक मजबूत स्तंभ माने जाते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित