उत्तरकाशी , सितंबर 08 -- उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को ब्रह्मखाल के समीप ब्लॉक प्रमुख पुरोला की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार चार लोग घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा तथा घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए हेली एंबुलेंस से देहरादून भेजने की व्यवस्था की गई। आज दोपहर करीब 2:15 बजे चारों घायलों को हेली एंबुलेंस के माध्यम से दून अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित