शहडोल , अप्रैल 12 -- मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के ब्योहारी रेलवे स्टेशन की साइडिंग में खड़े कोच में आज रविवार को अचानक आग लगने की घटना सामने आई।
सूत्रों के अनुसार दोपहर करीब एक बजे चार कोच में से एक कोच से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। सूचना मिलने पर रेलवे स्टाफ ने तुरंत फायर ब्रिगेड और कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर समय रहते काबू पा लिया, जिससे अन्य कोचों को जलने से बचा लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगना संभावित बताया जा रहा है। घटना के समय स्टाफ फील्ड में होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित