अलवर , अप्रैल 28 -- राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार शाम काे सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ईशवाना गांव निवासी लक्ष्मण मीणा रोज की तरह राजगढ़ स्थित फैक्ट्री से मजदूरी करके मोटर साइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान माचाड़ी गांव के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी।

सूत्रोंं ने बताया कि इससे लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल अलवर भेज दिया गया। देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आज पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित