बैतूल , मार्च 05 -- मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के मुलताई तहसील क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक चिकित्सक की मौत हो गई। तेज रफ्तार बोरवेल मशीन ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और वाहन का भारी पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बिरुल बाजार निवासी डॉ. राकेश खाखरे के रूप में हुई है। दुर्घटना साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के साईंखेड़ा के पास दोपहर करीब 12 बजे हुई। बताया जा रहा है कि डॉ. खाखरे अपने घर से बैतूल की ओर मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही बोरवेल मशीन ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही वे सड़क पर गिर पड़े और बोरवेल मशीन का पिछला भारी पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित