बोकारो , फरवरी 14 -- झारखंड मे बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के शिवपूरी मोड़ पर स्थित अमित होटल पर आग लगाने का प्रयास के 2 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि होटल मालिक अमित कुमार यादव ने हमलावरों आरोप लगाया था कि विगत दिनों होटल में घुसकर आग लगाने की कोशिश की। स्टाफ ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो लोहे के रॉड से मारपीट शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना की रात्रि गश्ती टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दो अभियुक्तों को धर दबोचा। अन्य भागने में सफल रहे। पकड़े गए युवकों के कब्जे से एक लोहे का रॉड बरामद हुआ।

अमित के शिकायत पर बालीडीह थाने में कांड संख्या 44/26 दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम अमित कुमार यादव, सुरेश यादव शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित