बोकारो , दिसंबर 16 -- झारखंड में बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र निवासी जयंत कुमार सिंह का अपहरण और हत्या के विरोध में बोकारो के नया मोड़ स्थित सड़क को आक्रोशित लोगों ने आज जाम कर दिया।
पुलिस ने इस मामले में विनोद कुमार उर्फ विनोद खोपड़ी सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
इधर विनोद कुमार उर्फ विनोद खोपड़ी की गिरफ्तारी को लेकर उसकी पत्नी ने जिला प्रशासन को आवेदन देकर विनोद खोपड़ी को निर्दोष बताया है और कहा है कि वह इस मामले में निर्दोष है। उन्हें जानबूझकर फसाया गया है। विनोद की पत्नी ने कहा है कि वह एक समाजसेवी है और इस हत्या मामले में उन्हें एक राजनीति साजिश के तहत फसाया गया है।
पुलिस का मानना है कि विनोद खोपड़ी सहित अन्य को नामजद अभियुक्त बनाया गया है , इसीलिए उनकी गिरफ्तारी की गई है। पुलिस ने बताया कि इन तमाम विवादों का निपटारा अभिलंब कर लिया जाएगा और इस मामले में दोषियों को किसी भी कीमत में बक्सा नहीं जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित