बोकारो , मार्च 11 -- झारखंड में बोकारो जिले बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्र में दो गुटों के बीच हुई झड़प के मामले में दो नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि बीएससीटी थाना क्षेत्र में पिछले महीने मारपीट के आरोपी को सेक्टर-8 बी स्कूल के क्रिकेट मैदान से गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ था। इस घटना में एक आरोपी विवेक कुमार यादव ने शिकायतकर्ता की कार में आग लगा दी, जिसे गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

डीएसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी क्रिकेट खेल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस के पीछे शिकायतकर्ता तीन गाड़ियों से आए। इसी दौरान विवेक कुमार ने शिकायतकर्ता की कार में आग लगा दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित