बोकारो , मार्च 10 -- झारखंड के बोकारो मंडल कारा चास में उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह की देखरेख में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।
करीब एक घंटे तक चले इस अभियान में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और जवानों की छह अलग-अलग टीमों ने जेल परिसर के विभिन्न वार्डों में सघन जांच की।
आधारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि छापेमारी के दौरान कैदियों के वार्ड, बैरक और अन्य स्थानों की बारीकी से तलाशी ली गई। हालांकि जांच के दौरान किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुई।
प्रशासन ने बताया कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा किसी भी अवांछित गतिविधि पर रोक लगाने के उद्देश्य से इस तरह की कार्रवाई नियमित रूप से की जाती है।
अभियान में अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, डीएसपी सिटी आलोक कुमार, एसडीओ चास प्रांजल ढांडा, डीएसपी मुख्यालय अनिमेष गुप्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो. सफीक आलम, डीएसपी ट्रैफिक विद्या शंकर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खालखो सहित जेल अधीक्षक सह डीएलओ द्वारिक बैठा, जेलर रामाकांत और सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित