बोकारो , मई 15 -- झारखंड में बोकारो जिले के बालीडीह थाना पुलिस ने दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह निवासी मनोज कुमार गुप्ता ने 19 नवंबर 2025 को आवेदन में आरोप लगाया था कि विगत 18 नवंबर 2025 की संध्या में इनकी पुत्री दुकान में बैठी थी। इस दौरान राहुल कुमार नाम का व्यक्ति दुकान में घुसकर इनकी बेटी के साथ छेड़खानी करने लगा। दुकान से सामन भी ले लिया।
इस घटनाक्रम के बीच वहां मनोज पहुंच गया और आरोपी राहुल को रोकने की कोशिश की, जिससे वह और ज्यादा उग्र हो गया। दुकान में रखा शीशे का बोतल फोड़कर मनोज पर उपर हमला कर दिया, जिससे बूरी तरह जख्मी हो गया। पुलिस ने बताया कि राहुल कुमार का पहले भी अपराधिक इतिहास रहा है। बालीडीह थाना में मामला दर्ज है। एक अन्य मामले में फरार चल रहे इस्लामपुर हैसाबातु निवासी वारण्टी आसिफ रजा को भी बालीडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित