बोकारो , मार्च 12 -- झारखंड मे बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र के चास -धनबाद मुख्य मार्ग पर बीते देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मुआवजा की मांग को लेकर परिजनों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मृतक की पहचान 10 वर्षीय रघुवीर के रूप में हुई है, जो नवाडीह पंचायत के ग्राम काशी डीह का निवासी था। रघुवीर शादी समारोह से टोटो गाड़ी से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में टोटो की किसी वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रघुवर की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही सुबह परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और गहरे शोक में डूब गए। परिजनों ने सरकार से मुआवजा देने की मांग की है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित