बोकारो , दिसंबर 09 -- झारखंड मे बोकारो जिले केगोमिया थाना क्षेत्र के ललपनिया-गोमिया मुख्य मार्ग पर आज शाम हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि तुलबुल गांव निवासी 38 वर्षीय रवि प्रसाद अपने दो साथियों के साथ ललपनिया से लौट रहे थे, वहीं 16 वर्षीय मनसू महली होसिर नैया गांव से 4 वर्षीय बच्चे को साथ लेकर ललपनिया की ओर जा रहा था। घुमावदार मोड़ पर दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में रवि प्रसाद और मनसू महली की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि रवि के दो साथी गंभीर रूप से घायल हैं। 4 वर्षीय बच्चा भी गंभीर अवस्था में रामगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती है।

दोनों युवकों की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलते ही गोमिया थाना पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी शवों को अंत परीक्षण के किए तेनुघाट अस्पताल भेजकर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित