जयपुर , अप्रैल 17 -- राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेम चंद बैरवा से शुक्रवार को यहां मल्टीनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय ने मुलाकात की।

डॉ बैरवा से श्री उपाध्याय की यह शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान उन्होंने संस्था द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्रतिभा प्रोत्साहन से जुड़े कार्यों की जानकारी दी।

इस दौरान श्री उपाध्याय ने बताया कि मल्टीनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स देश-विदेश में प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें पहचान दिलाने का कार्य कर रही है। संस्था द्वारा शिक्षा, खेल, कला और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जा रहा है।

डॉ. बैरवा ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित