बैतूल , अक्टूबर 21 -- मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के जामठी स्थित ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में शरद पूर्णिमा के अवसर पर 25 अक्टूबर को श्वास और दमा रोगियों के लिए निःशुल्क औषधि वितरण शिविर आयोजित किया जाएगा। ओम स्वास्थ्य एवं शिक्षा परिषद द्वारा संचालित संस्थान में रात 11 से 12 बजे तक आयुर्वेद विशेषज्ञों की देखरेख में औषधि युक्त खीर और दवा वितरित की जाएगी।
संस्थान प्रबंधन से जुड़े सोनू पाल और गणेश मालवीय ने बताया कि महाविद्यालय के रसशास्त्र विभाग के निर्देशन में तैयार की जा रही औषधि में विभिन्न जड़ी-बूटियों का उपयोग किया जा रहा है। शिविर में शामिल होने के लिए मरीजों को पूर्व पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
इच्छुक मरीज 25 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे तक निःशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण और अधिक जानकारी के लिए डॉ. अनंत वर्मा के मोबाइल नंबर 7828011901, डॉ. दीपक चौधरी के नंबर 8871331778 अथवा कॉलेज हेल्पलाइन 7000309541 पर संपर्क किया जा सकता है। संस्थान प्रबंधन ने श्वास और दमा रोगियों से शिविर में शामिल होने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित