बैतूल , अगस्त 26 -- मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान औसतन 11.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख के अनुसार 25 अगस्त सुबह आठ बजे से 26 अगस्त सुबह आठ बजे तक जिले के विभिन्न वर्षामापी केंद्रों पर बारिश दर्ज की गई।
इस अवधि में बैतूल में 8.4 मिलीमीटर, घोड़ाडोंगरी में 9.3, चिचोली में 12.2, शाहपुर में 15.0, मुलताई में 16.4, प्रभात पट्टन में 9.0, आमला में 9.0, भैंसदेही में सर्वाधिक 27.0, आठनेर में 6.2 तथा भीमपुर में 3.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई।
जिले में वर्षा ऋतु 2026-27 में अब तक औसतन 583.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है। पिछले वर्ष इसी अवधि तक जिले में 719.9 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। इस तरह इस वर्ष अब तक पिछले वर्ष की तुलना में 136.9 मिलीमीटर कम बारिश हुई है।
जिले की सामान्य औसत वर्षा 1083.9 मिलीमीटर है, जबकि वर्ष 2025-26 में सामान्य औसत वर्षा 1097.4 मिलीमीटर रही थी। आंकड़ों के अनुसार वर्तमान वर्षा ऋतु में अब तक सामान्य औसत वर्षा की तुलना में जिले में करीब 500 मिलीमीटर कम बारिश दर्ज हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित