बैतूल , नवंबर 04 -- मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए बैतूल शहर में 'संपर्क अभियान' के तहत विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। कंपनी के जोन-1 प्रबंधक ने बताया कि इन शिविरों में उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

अभियान का पहला शिविर 06 नवंबर को बैतूल शहर जोन-1 कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से आयोजित होगा। इसमें विनोबा वार्ड के उपभोक्ता अपनी समस्याएं रख सकेंगे। इसके बाद 14 नवंबर को गर्ग कॉलोनी रामनगर स्थित हाई स्कूल परिसर में जाकिर हुसैन वार्ड के उपभोक्ताओं के लिए शिविर लगाया जाएगा। वहीं, 18 नवंबर को हमलापुर स्थित हनुमान मंदिर, सुभाष वार्ड परिसर में सुभाष वार्ड के उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर आयोजित होगा। सभी शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होंगे।

विद्युत कंपनी प्रबंधन ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर शिविरों में पहुंचकर अपनी बिजली संबंधी शिकायतों का निराकरण कराएं और इस अभियान का लाभ उठाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित