बैतूल , अगस्त 15 -- मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में कोतवाली पुलिस ने एक आपराधिक मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली में दर्ज अपराध क्रमांक 564/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296(बी), 109(1) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज है। मामले में घटना के बाद से अभिषेक पिता कैलाश उर्फ गुड्डू चन्द्रसूर्या (22) और अमन पिता कैलाश उर्फ गुड्डू चन्द्रसूर्या (21), दोनों निवासी आर्यपुरा वार्ड, कंपनी गार्डन, बैतूल फरार हैं।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार तलाश और पतारसी की जा रही है, लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चल सका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने पुलिस रेग्यूलेशन के पैरा 80(अ) में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित