बैतूल , मार्च 28 -- मध्यप्रदेश के बैतूल शहर में नलों से गंदे और बदबूदार पानी की सप्लाई का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए पंपचालक को बर्खास्त कर दिया है तथा फिल्टर प्लांट प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार शहर के आजाद वार्ड, तिलक वार्ड, कृष्णपुरा और सदर क्षेत्र में शुक्रवार को मटमैले और बदबूदार पानी की शिकायतें मिलने के बाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडेय ने शाम करीब छह बजे फिल्टर प्लांट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सप्लाई किया जा रहा पानी दूषित पाया गया, जिससे नागरिकों की शिकायतों की पुष्टि हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित