बैतूल , अक्टूबर 10 -- मध्य प्रदेश में बैतूल जिले के बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के माचना पुल के पास यात्री प्रतीक्षालय में शनिवार सुबह एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई।पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सदर क्षेत्र निवासी राजा उर्फ दिलीप (पिता मुन्नालाल) के रूप में हुई है, जो टीन की पलंग पेटी बनाने का काम करता था।
पुलिस ने बताया कि राजा शुक्रवार देर रात अपने बड़े भाई बबलू के घर गया था और वहां से टिफिन (खाने का डिब्बा) लेकर निकला था लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। आज सुबह स्थानीय लोगों ने प्रतीक्षालय में उसका शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बैतूल बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित