मुंबई , अक्टूबर 18 -- बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन शारदीय नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी को नमन करते हुए बैंगनी रंग के पारंपरिक परिधान में नजर आईं।विद्या बालन का पारंपरिक और शाही अंदाज भारतीय परिधानों की खूबसूरती को दर्शाता नजर आया। बैंगनी परिधान में उनकी सादगी और शालीनता ने त्योहार की रौनक बढ़ा दी।

इस बीच, विद्या बालन अपनी आगामी फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं। सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' से उनके जुड़ाव को लेकर दर्शकों में उत्सुकता है। इसके अलावा, वह फिल्मकार आर. बाल्की की आगामी फिल्म में भी नजर आने वाली हैं।

विद्या बालन अपने दमदार अभिनय और विशिष्ट अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उनकी आगामी फिल्मों को लेकर प्रशंसकों में खासा उत्साह है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित