नयी दिल्ली , नवंबर 10 -- केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने मंगलवार को केंद्रीय मत्स्य शिक्षा संस्थान (सीआईएफई) के कोलकाता केंद्र का दौरा किया। इस दौरान श्री ठाकुर ने कृषि विकास को गति देने, सतत कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने और किसानों के कल्याण में सुधार लाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों के बीच बेहतर सहयोग और समन्वय का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित