नयी दिल्ली , सितंबर 28 -- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है दिल्ली के चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र में गीता कॉलोनी के पास यमुना किनारे स्थित बेला एस्टेट की झुग्गी बस्ती में रहने वाले 728 लोगों में से 727 के नाम मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची से काट दिए गए हैं।
श्री गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि ये लोग दशकों से यहां रह रहे हैं और 2024 के लोकसभा तथा 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि 2023 में इनके घर तोड़ दिए गए थे लेकिन वे कहीं नहीं गए और अब भी वहीं रह रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उन्होंने एसडीएम से फोन पर बात कर स्पष्ट किया कि मकान होने या न होने का वोट के अधिकार से कोई संबंध नहीं है। श्री गांधी ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार खुद कह चुके हैं कि बेघरों के लिए "हाउस नंबर 0" का प्रावधान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित