तेल अवीव , मार्च 03 -- इजरायल की सेना (आईडीएफ) ने मंगलवार को बताया कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर की कुद्स बल के अध्यक्ष रेजा खजाई की कल रात बेरूत में इज़रायली नौसेना के हमले में मौत हो गयी।

सेना का कहना है कि लेबनान की राजधानी में हुए हमले में रेज़ा खज़ाई की मौत हो गयी। वह आईआरजीसी कुद्स बल के प्रमुख थे और हिजबुल्ला को अपने पैरों पर खड़ा होने में मदद कर रहे थे। आईडीएफ के मुताबिक, श्री खज़ाई ने कुद्स बल की लेबनान कोर में सेना प्रमुख के तौर पर भी काम किया था।इजरायली सेना ने कहा, " अपनी भूमिका में खज़ाई कोर कमांडर के 'दाहिने हाथ' के तौर पर काम करते थे। हिजबुल्ला की सेना बनाने में खजाई का अहमद किरदार था। "आईडीएफ का कहना है कि वह हिजबुल्ला और ईरान के बीच संपर्क बनाने के लिए ज़िम्मेदार थे, " खासकर हिजबुल्ला की ज़रूरतों और ईरान से मिले संसाधनों के बीच पुल बनाने के लिए। "आईडीएफ ने कहा, " खज़ाई ने लेबनान कोर और हिज़्बुल्ला आतंकवादी संगठन के अंदर बड़ी प्रक्रिया की अगुवाई की। इसमें ईरानी हथियारों और उपकरण से बल बनाने की प्रक्रिया और इज़रायल के साथ 2023-2024 की लड़ाई के बाद आतंकवादी समूह की हमले की क्षमता को ठीक करना शामिल था।"इजरायली सेना के मुताबिक, " खज़ाई ने ईरान से हिज़्बुल्ला को हथियार हस्तांतरित करने का काम किया और लेबनान में हिज़्बुल्ला के हथियार बनाने के कार्यक्रम को देखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित