बेमेतरा , अगस्त 24 -- छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में सोमवार सुबह बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में कई बच्चों को चोटें आई हैं। घायल बच्चों को उपचार के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल की एक बस में 17 से 18 बच्चे सवार थे। बस बच्चों को लेकर जा रही थी, तभी सिंघपुर-झाल मार्ग पर खड़सरा और झाल के बीच अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और खेत में पलट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित